• Thu. Nov 12th, 2026

बलदेव में ट्यूबवेल की कोठरी धंसी, पेयजल सप्लाई ठप

Byvijay.singhal1233

Jul 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में नगर पंचायत की मेला मैदान में बनी ट्यूबवेल की कोठरी अचानक तेज आवाज के साथ भरभरा कर जमीन में धंस गई। दो कर्मचारी बाल बाल बच गए। दस फुट ऊंची कोठरी मलबे में तब्दील हो गई। ट्यूबवेल की मोटर व अन्य सामान जमीन में समा गए। इससे नगर में पानी की व्यवस्था फिलहाल ठप हो गई है। दोपहर एक बजे तेज आवाज से चारों ओर सनसनी फ़ैल गई। दो कर्मचारी मनीष शर्मा व रामप्रकाश दुबे दूरी पर अपना काम कर रहे थे। मनीष व रामप्रकाश ने बताया कि आंखों के सामने ही कोठरी भरभरा कर जमीन में धंस गई। नगर में पेयजल सप्लाई चालू होने में समय लगेगा। हालांकि एक नया ट्यूबवेल पास ही में बन कर तैयार है, लेकिन तकनीकी कमी के चलते वह चल नहीं पा रहा है। ईओ संजय कुमार ने बताया कि ट्यूबवेल की गारंटी खत्म हो गई है। दोपहर कोठरी भरभरा कर गिर गई। नया ट्यूबवैल तैयार है। पंप की खराबी के चलते अभी उसमें समय लगेगा, तभी नगर में पानी की सप्लाई चालू हो सकेगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.