• Sat. May 16th, 2026

हल्की बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी राहत

ByVijay Singhal

Jun 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीते दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिनभर धूप रही और शाम चार बजे हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने कुछ राहत महसूस की है। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में लगातार बारिश के आसार जताए हैं। सुबह से उमस भरी गर्मी रही। दोपहर बाद कभी धूप कभी बादल छाए रहे। इसके बाद शाम चार बजे हल्की बारिश होने लगी। देर रात तक बूंदाबांदी होती रही। जिले के अधिकतर क्षेत्रों का यही हाल रहा। हालांकि कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई। साथ ही ठंडी हवा भी चलती रही। हालांकि रात में भी बादल छाए रहे। बादल और बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, आगामी दिनों में लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताए जा रही है। शनिवार से ही इसका असर देखने को मिला है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.