हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कॉरिडोर निर्माण को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पूंजीपतियों के हित के लिए सरकार वृंदावन में कॉरिडोर निर्माण कराना चाहती है। इससे वृंदावन के पौराणिक स्वरूप तो नष्ट होगा ही, साथ ही मंदिर के सेवायतों के अधिकारों का भी हनन होगा। कांग्रेस महानगर यतेंद्र मुकद्दम और पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कृष्णा नगर स्थित आवास पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान कॉरिडोर के साथ-साथ यमुना शुद्धिकरण का भी मुद्दा रखा गया। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार की मंशा ब्रज के सभी पुराणिक मंदिरों को अधिग्रहण करने की है। पहले आरएसएस ने शिक्षा के मंदिरों को टारगेट किया था अब मंदिर-देवालयों पर इनकी नजर टिकी है, लेकिन कांग्रेस इसका विरोध करेगी और ब्रजवासियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया है कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर दोनों मुद्दों से अवगत कराएंगे। वहीं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पं. यतेंद्र मुकद्दम ने यमुना शुद्धिकरण पर आवाज बुलंद की। कहा कि केंद्र सरकार से लेकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत अधिकांश राज्यों में भाजपा का शासन है। इसके बावजूद यमुना भक्तों की भावनाओं को दूषित जल से कुचला जा रहा है। महापौर पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि नगर निगम ने एसटीपी प्लांट के नाम पर करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने इस संबंध में उच्च समिति से जांच कराने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
