• Fri. Feb 13th, 2026

आयुषी और आरोपी मां-पिता के डीएनए का होगा मिलान

ByVijay Singhal

Jan 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया पुलिस ने आयुषी और मां ब्रजबाला व पिता नितेश यादव का डीएनए जांच के लिए सैंपल आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) भेजा है। जांच के बाद ही यह सबूत भी होगा कि शव आयुषी का ही था। हालांकि पुलिस की शुरूआती जांच में मिला शव आयुषी का होना स्पष्ट है। पुलिस मां और पिता को हत्या के मामले में जेल भी भेज चुकी है। 18 नवंबर-2022 को यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 108 की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास आयुषी की लाश को झाड़ियों में फेंका गया था। एसएसपी ने हत्याकांड के खुलासे और पहचान के लिए 14 टीमें लगाईं थीं। 48 घंटे में एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम ने पहचान करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। मां और पिता ने बेटी आयुषी की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को ट्रॉली बैग में झाड़ियों के पास फेंका था। यह सभी तथ्य पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस के माध्यम से जुटाए थे। बिना बताए राजस्थान के युवक से शादी करने के चलते मां और पिता ने मकान नंबर 2461, स्ट्रीट नंबर 65, ब्लॉक ई/2 मोलरबंद एक्सटेंशन बदरपुर नई दिल्ली में आयुषी की दो गोलियां मारकर हत्या की थी। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि आयुषी और मां-पिता के डीएनए के सैंपल जांच को आगरा की एफएसएल भेजे गए हैं। हालांकि शुरूआत में सभी तथ्य साफ है, फिर भी एक बार आरोपी मां और पिता के अलावा आयुषी के डीएनए सैंपल का मिलान कराया जाएगा। हाल ही में यह सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

आयुषी हत्याकांड में टोल कर्मचारियों के पुलिस ने बयान लिए। दिल्ली की बीसीए छात्रा आयुषी हत्याकांड में राया पुलिस ने अभी तक १० लोगों के बयान लिए हैं। इनमें आयुषी के प्रेमी छत्रपाल और उसके दोस्त मानवेंद्र भी शामिल हैं। इसके अलावा जाबरा टोल, जेबर टोल और कोसी टोल के कर्मचारियों के बयान पुलिस ले चुकी है। जल्द ही अन्य गवाहों के बयान लेकर पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.