• Sat. May 16th, 2026

अनुपस्थित मिले सफाई कर्मी, सुपरवाइजर पर कार्रवाई के निर्देश

ByVijay Singhal

Jun 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जन्मभूमि क्षेत्र में सफाई कर्मी अनुपस्थित मिलने पर नगर आयुक्त ने संबंधित सुपरवाइजर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। नगर आयुक्त ने वार्ड-60 में जगन्नाथ पुरी एवं महाविद्या कॉलोनी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन सफाई कर्मचारी अनुपस्थित, दो साप्ताहिक अवकाश और चार अन्य सफाई कर्मियों की जगह काम करते पाए गए। इस पर नगर आयुक्त नाराजगी जताई और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को संबंधित सुपरवाइजर पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही कहा है कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। सभी सफाई कर्मचारी अपने निर्धारित समय पर अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर कार्य करें। संबंधित सफाई निरीक्षक भी मौके पर मौजूद रहकर निगरानी सुनिश्चित करें। अगर किसी भी प्रकार की शिथिलता बरती गई तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.