हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मोहर्रम की पहली तारीख पर अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में बच्चे-बूढ़े और जवान शामिल हुए। मोहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने कर्बला के मैदान में हुई जंग में हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए जामा मस्जिद चौक बाजार पर संपन्न हुआ। जुलूस मुहर्रम कमेटी शहर व सदर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जुलूस में अखाड़े आकर्षण का केंद्र बने रहे। अखाड़े के उस्तादों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जुलूस के दौरान मार्गों पर जगह-जगह लोगों ने खाना व शरबत और खीर का वितरण किया। मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस गाजी और सचिव अबरार खान वारसी ने जुलूस का नेतृत्व किया। जुलूस डीगगेट से शुरू होकर ईदगाह, नई बस्ती, भैंसा गोदाम, गली अहेरियान, बरवार पाड़ा, मंडी रामदास, ठेक नारनौल, खिड़की बिसारती होते हुए चौक बाजार स्थित जामा मस्जिद पर संपन्न हुआ। मुहर्रम कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद युनूस गाजी ने कहा है कि मुहर्रम के जुलूसों में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए जाएं। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और बिजली की केबलों को ऊंचा किया जाए। सचिव अबरार खान वारसी ने नगर निगम से पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था करने की मांग की है। इस मौके भूरा शेख, शारिक अली, जहीर अब्बास जैदी, नोशाद खान, शहजाद बेग, राजू फारूखी, यासीन शाह, आशिफ कुरैशी, बंटी कुरैशी, शादान बारसी और मीडिया प्रभारी शाहिद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
