• Fri. Sep 11th, 2026

जाम में नहीं फंसें तो बसों की कम संख्या भी पर्याप्त- मंडलायुक्त

ByVijay Singhal

Jun 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला में श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था देने और तैयारियों का जायजा लेने मंडलायुक्त ने डीएम सहित तमाम प्रशासनिक अमले के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। शुक्रवार की शाम मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह व डीआईजी शैलेश पांडेय ने गोवर्धन पहुंचकर मुड़िया मेला की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। तहसील प्रांगण में बने मीटिंग हाल में मंडलायुक्त ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बिजली विभाग से तैयारियों को पूर्ण करने को कहा तथा पुरानी घटनाओं का जिक्र करते हुए एहतियात बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जाम में नहीं फंसें तो बसों की कम संख्या भी पर्याप्त है, अन्यथा दो हजार बसें भी बेकार हैं। चालकों की शिफ्ट ड्यूटी लगाएं। डीआईजी शैलेश पांडेय ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहे। विप्रा उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने की दिशा में तैयारियों को सराहा। जिलाधिकारी सीपी सिंह के पूछने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी व मेडिकल कैंपों की विशेष व्यवस्था की जा रही है। बैठक में एसएसपी श्लोक कुमार, सीडीओ मनीष मीणा, विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed