• Fri. Feb 13th, 2026

गोवर्धन तलहटी में नए साल में उमड़ी श्रद्धालुओं को भीड़, सप्तकोसी परिक्रमा में बनी मानव श्रृंखला

ByVijay Singhal

Jan 2, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। गोवर्धन में नये साल के उपलक्ष्य में गिरिराज महाराज की तलहटी में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने गिरिराज जी की चरणों में हैप्पी न्यू ईयर मनाया। आस्था में भक्तों ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई। दानघाटी मंदिर से लेकर आन्यौर, पूंछरी, जतीपुरा व राधाकुंड में खूब भीड़ रही। मानसी गंगा में गिरि की पौढ़ी घाट पर स्नान कर दीपदान किया। मुकुट मुखारविन्द मंदिर जतीपुरा, दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी को दुग्धाभिषेक कर मनोती मांगी। वहीं सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में जगह जगह धार्मिक आयोजनों में भजन संध्या और भंडारे वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने दान कर पुण्य कमाया। जगह-जगह वस्त्र, प्रसादी वितरित की गई। इस बार पूर्णमासी व नये साल के चलते भीड़ की तादाद ज्यादा होने से वाहनों का जाम लग गया। परिक्रमा मार्ग में वाहनों के जाम के बीच श्रद्धालु परेशान दिखाई दिये। श्रद्धालुओं को डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों को खासी परेशानी हुई। वाहनों के प्रवेश पर रोक होने के बाद भी बड़े वाहन परिक्रमा मार्ग में चलते रहे। मंदिरों में जगह-जगह फूल बंगला व छप्पन भोग के दर्शनों का आयोजन किया गया। दानघाटी मंदिर, मुकुट मुखारविंद मंदिर, हरिगोकुल मंदिर, लक्ष्मी-नारायण मंदिर, कलाधारी आश्रम, कनक भवन आश्रम, राधा श्याम सुंदर मंदिर, लक्ष्मी सेवा सदन, प्रेम देवी परमार्थ धाम, जन सुविधा केन्द्र पर भी धार्मिक आयोजन हुए।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.