हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन के थाना जमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मीनगर के गांव विशनगंज में रविवार को हिन्दू मुस्लिम समुदाय आमने सामने हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति बनाकर शव को दफनाने के लिए कहा। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। विशनगंज निवासी घसुआ 80 की मौत रविवार रात हो गई। रात करीब 8 बजे परिवारीजन शव को लेकर दफनाने के लिए कब्रिस्तान लेकर पहुंचे। शव ले जाते हुए हिन्दू पक्ष के लोगों ने देखा तो हिन्दू समुदाय के लोग एकत्रित हो गए। वहां मुर्दा दफनाने को लेकर विरोध करने लगे। दोनों पक्षों आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में कहासुनी की सूचना मिलते ही मौके पर जमुनापार के उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाने लगे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शव को वहीं पर रख लिया। उनका कहना था कि यहां हमारे समुदाय के कब्रिस्तान बने हुए हैं, इससे पहले भी कई बार विरोध किया गया। यहां हमारे समुदाय के लोगों को दफनाया जाता है। वहीं, हिन्दू पक्ष के लोगों का कहना था कि यह जमीन नगर निगम की है। नगर निगम द्वारा इस जगह की तार फिनिशिंग भी कराई गई है। यह हिन्दू समुदाय की जगह है। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर काफी समय तक बातचीत करती रही। मौके पर हिन्दू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष राजेश पचौरी पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को लेकर बातचीत की। बताया कि मुस्लिम पक्ष को शव को उसी जगह में दफनाने की अनुमति दे दी गई है। मामला शांत हो गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
