• Tue. May 5th, 2026

गोवर्धन में कच्चे परिक्रमा मार्ग पर डलेगी मिट्टी

ByVijay Singhal

Jun 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने  गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। नगर पंचायत के ईओ को निराश्रित गोवंश को पकड़वाकर गोशाला भेजने को कहा। बिजली, सड़क आदि कार्यों को समय से पूर्ण कराने के आदेश दिए। संपूर्ण परिक्रमा मार्ग में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। परिक्रमा मार्ग को आज से मिट्टी डालकर कंकड़ विहीन करने के निर्देश दिए। मुड़िया पूर्णिमा मेले से पूर्व व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर अमर उजाला में पिछले तीन दिन से खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। परिक्रमा मार्ग में निराश्रित घूम रहे गोवंश, जलभराव, कीचड़, कंकड़ और बिजली आदि अव्यवस्था को उजागर किया गया। खबरों का संज्ञान लेते हुए डीएम अधीनस्थों के साथ रविवार को गोवर्धन पहुंच गए। उन्होंने क्षतिग्रस्त मार्गों को सही करने, भंडारा संचालकों को सफाई रखने, परिक्रमा मार्ग में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए। कहा कि परिक्रमा मार्ग में खराब पड़ी लाइटों को जल्द ठीक कराया जाए। डीएम ने कहा कि मेले में मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलें। चेतावनी दी कि तय समय सीमा में काम नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसएसपी श्लोक कुमार, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज वर्मा, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, एसडीएम नीलम श्रीवास्तव, सीओ अनिल कुमार सिंह, तहसीलदार मनीष कुमार, ईओ चैतन्य तिवारी, थाना प्रभारी रवि त्यागी, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश पहलवान, अंशु कौशिक आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.