• Tue. May 5th, 2026

शवों को रखकर परिजन ने लगाया जाम

ByVijay Singhal

Jun 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सीवर सफाई के दौरान हुई दो मजदूरों की मौत के बाद परिजन ने वृंदावन के मिर्जापुर तिराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गईं। पुलिस प्रशासन के अधिकारी माैके पर पहुंच गए और परिजन को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों को सीवर में उतारना सीधे तौर पर हत्या के समान है। मृतकों के परिजन एक करोड़ रुपये की मुआवजा राशि और नगर निगम में सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े रहे। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, सीओ सदर संदीप सिंह और एसएचओ वृंदावन प्रशांत कपिल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग तीन घंटे तक चली वार्ता के बाद प्रशासन ने दोनों मृतकों के परिवारों को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजन माने और जाम को खोला। करीब चार घंटे बाद यातायात व्यवस्था फिर से बहाल हो सकी।
सीओ संदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है, जिसमें ठेकेदार अमर और हेमंत को नामजद किया है। दोनों ने इस मामले में लापरवाही बरती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.