• Fri. Feb 13th, 2026

व्रन्दावन में 2023श्री बांके बिहारी के दर्शन कर 5 लाख श्रद्धालुओं ने की नए साल की शुरुआत, मथुरा-वृंदावन में 800 होटल फुल

ByVijay Singhal

Jan 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली वृंदावन में यूं ताे हाेली और जन्माष्टमी पर भीड़ उमड़ती है, लेकिन इस साल ईयर एंड पर भारी रस हैं। मैं अटल्ला चुंगी पर हूं। एक्सप्रेस वे और छटीकरा माेड पर वाहनाें की लंबी लाइन है। प्रमुख चार मार्गों पर वाहनाें का प्रवेश राेक दिया गया है। 19 स्थानों पर पार्किंग बनाई गई हैं।अनुमान है कि 20 हजार वाहनाें का लाेड है। इसलिए वृंदावन के लाेग भी पैदल ही सफर कर रहे हैं। अटल्ला चुंगी से पैदल ही एंट्री करने दी जा रही हैं। भारी भीड़ काे देख मैंने अपने मित्र बृजमाेहन काे फाेन लगाया और पूछा कि वृंदावन के क्या हाल हैं। उसने भिड़ते ही कहा कि बहुत बुरे हाल हैं। इतेक भीड़ है कि हमऊ ठाकुरजी के दर्शन ना कर पा रहए। अभी मत अइंयाै…।

उसकी बात सैलानियाें और उनके वाहनाें के हुजूम की गवाह है। बांकेबिहारी जी के दर्शन के लिए विद्यापीठ चाैराहा से हरि निकुंज, बिहारी पुरा, काले दाऊजी माेड से मंदिर चाैक पहुंचने में हरपल धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा। करीब 10 मिनट के रास्ते काे पार करने में एक घंटा लग गया। क्याेंकि मथुरा अाैर वृंदावन में हर समय टाइम दाे लाख से ज्यादा सैलानी जमा हैं। साल के पहले दिन बांके बिहारीजी के दर्शन करने का लाेगाें में जबरदस्त चाव है।

श्रीकृष्ण का मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन हो या राधारानी का बरसाना, गलियां भक्तों से खचाखच
16 हजार हाेटल, आश्रम और फ्लैट… सभी सुपर पैक्ड

मथुरा-वृंदावन में करीब 800 हाेटल, रेस्टाेरेंट, आश्रम, धर्मशालाएं हैं। जिनमें करीब 18 हजार कमरे हैं। इसके अलावा करीब 15 हजार फ्लैट्स हैं। सब जगह पैर रखने काे जगह नहीं है। नेशनल रेस्टाेरेंट एसाेसिएशन आफ इंडिया के वर्किंग मेंबर अंकित बंसल कहते हैं कि 2 जनवरी तक आपकाें कहीं जगह नहीं मिलेगी। भाेजन, नाश्ते के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। दिल्ली, एनसीआर, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र से टूरिस्ट की भारी आवक है।

पिछले साल से 30 फीसदी ज्यादा सैलानी हैं। ऐसे ही हाल भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली जन्मभूमि, गाेवर्धन, गाेकुल, महावन, बरसाना, रमणरेती, रावल, दाऊजी में है। पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा कहते हैं कि पिछले पूरे साल में करीब 18 लाख ट्यूरिस्ट पहुंचे थे। इस साल एक हफ्ते ही 5 लाख की संख्या पार हाेने का अनुमान है। मथुरा-वृंदावन के करीब 800 हाेटल, गेेस्ट हाउस, आश्रम, धर्मशाला सुपर पैक्ड हैं। – साथ में अनिल अग्रवाल

मंदिर टाइम 3 घंटे बढ़ाया ताे भी पलक झपक दर्शन
श्रद्धालुओं काे देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने दर्शन समय पाैने तीन घंटे बढ़ा दिया है। अब सुबह 7.30 से दाेपहर एक बजे तथा शाम काे 4 बजे रात 9.30 बजे तक दर्शन/झांकी हैं। वीआईपी मूवमेंट काे राेक दिया है। वन वे ट्रैफिक किया है। ताे भी पलक झपक, क्षण भर दर्शन हाे रहे हैं। मंदिर गुंसाई रितुराज गाेस्वामी का कहना है कि इस सप्ताह में करीब 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अा चुके हैं। एक जनवरी काे करीब सवा लाख लाेगाें के दर्शन करने की संभावना है। मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने 5 जनवरी तक बच्चों-बुजुर्गों, महिलाओं और रोगियों से मंदिर नहीं आने की अपील की है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.