हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता चौमुहां ब्लॉक के गांव अगरयाला निवासी यदुवीर सिसौदिया ने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण व प्रतिनिधि नरदेव चौधरी की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया। वह छात्र राजनीति से ही रालोद से जुड़े हुए थे। चौमुहां मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल सिसौदिया ने ब्लॉक के गांव अगरयाला में कार्यक्रम के दौरान उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इससे पूर्व यदुवीर सिसौदिया रालोद छात्र लोकदल के जिला अध्यक्ष सहित कई पदों पर रह चुके हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा अपने प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान करती है। यदुवीर सिसौदिया ने बताया कि भाजपा की रीति व नीति, सुशासन से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। अब वह जनता की सेवा करेंगे। इस मौके पर चौमुहां चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा, पातीराम सिसौदिया, जहान सिंह, सुजान सिंह, मूला प्रधान, तेजा, विक्रम सिंह, अजय, गिर्राज सिंह, टीकम, गोविंद सिंह, बलवीर सिंह, बिजेंद्र, केशव सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मास्टर रतन सिंह व संचालन रामवीर सिंह ने किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
