• Mon. May 4th, 2026

जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक बोले, सरकार सेवायतों के हित में ले निर्णय

ByVijay Singhal

Jun 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर के अटल्ला चुंगी चौराहे के समीप स्थित एक आश्रम में शनिवार को आयोजित बैठक में जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक हरि गिरि महाराज ने वृंदावन में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण और न्यास गठन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। हरि गिरि महाराज ने कहा कि सरकार को ऐसे निर्णय लेने चाहिए जो सेवायतों के हित में हों और श्रद्धालुओं को भी दर्शन में सुविधा प्रदान करें। उन्होंने सुझाव दिया कि वृंदावन की प्राचीन कुंज गलियों की ऐतिहासिकता और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए कॉरिडोर का निर्माण यमुना के उस पार किया जाना चाहिए। इससे श्रद्धालुओं के आवागमन को नियंत्रित करते हुए स्थानीय संस्कृति की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित न्यास का गठन सेवायतों और सनातनी प्रतिनिधियों से परामर्श के बाद ही किया जाए और न्यास में इन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हरिद्वार की तर्ज पर वृंदावन में भी यमुना पर अधिक पुलों का निर्माण हो, ताकि आवागमन सरल और सुगम हो सके। हरि गिरि महाराज ने विशेष रूप से कहा कि यमुना पार के क्षेत्रों को ऐसे बाहरी मार्गों से जोड़ा जाए जिससे श्रद्धालुओं को सीधे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए लाया जा सके।अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहारीलाल वशिष्ठ ने हरि गिरि महाराज का माल्यार्पण कर वंदन किया और ठाकुरजी की तस्वीर भेंट की। राजेश पाठक, रामदास महाराज सहित अनेक संत-महंत एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.