हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार और एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कुल 19 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीएम नीलम श्रीवास्तव, सीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी रवि त्यागी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मांट तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नगला हंसी गांव के दर्जनों ग्रामीण व महिलाएं जलभराव की समस्या लेकर उप जिलाधिकारी ऋतु सिरोही से मिलने पहुंचे। महिलाओं की फरियाद सुनने के बाद एसडीएम ने समस्या का निस्तारण कराए जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। महिला गुड्डी ने बताया कि गांव में पानी भरने की समस्या बनी हुई है, जिसकी शिकायत लोगों ने क्षेत्रीय प्रधान से लेकर आला अधिकारियों से की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, छाता तहसील सभागार में एसडीएम श्वेता की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 21 शिकायत आईं, जिनमें से दो का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
