हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के मांट-सुरीर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। बताया गया दोनों मृतक ससुर-दामाद है। हादसा होने के बाद जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बीती देर रात को सुरीर-मांट मार्ग पर गांव रामनगर के समीप अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। जिससे दोनों बाइक सवार घायल अवस्था में सड़क पर पड़े मिले। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और दोनों अज्ञात बाइक सवारों को सीएचसी मांट पर ले गये। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मांट थाना प्रभारी ने बताया कि मरने वाले बाइक सवार मृतक दोनों ससुर और दामाद है। सतीश पुत्र सोहनलाल निवासी बहादीन अपने दामाद सत्येंद्र उर्फ सत्तू पुत्र बहादुर निवासी नौहझील। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और क्षतिग्रस्त बाइक को थाने लाया जा रहा है। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत सुरीर-मांट मार्ग पर रामनगर एवं छांहरी के समीप आये दिन भीषण हादसे होते है।एक रिकॉर्ड के अनुसार 2022 में करीब 66 हादसे इसी रोड पर हुये जिनमें करीब 42 लोगों की मौत हुई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
