• Fri. Feb 13th, 2026

नव वर्ष पर मथुरा में श्रद्धालुओं की भीड़:साल का पहला दिन भगवान के दर्शन कर मना रहे भक्त

ByVijay Singhal

Jan 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नव वर्ष के अवसर पर मथुरा वृंदावन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। भक्त आराध्य दर्शन करने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं। बांके बिहारी जी के दर्शनों के लिए सुबह से भक्तों की लाइन लगी है। भक्त भगवान बांके बिहारी जी के दर्शनों की एक झलक पाने को लालायित हैं। नव वर्ष के पहला दिन की शुरुआत भक्त भगवान के दर्शनों के साथ करना चाहते हैं। दर्शनों के लिए मंदिर से करीब 2 किलोमीटर तक भक्तों की लाइन लगी है। भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसएसपी शैलेश पांडे सीसीटीवी कैमरों से नजर बनाए हुए हैं और अधीनस्थों को निर्देशित कर रहे हैं।

2 किलोमीटर लंबी लगी लाइन
नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शनों के साथ करने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर के बाहर पहुंच गए। लाखों श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शनों के लिए आतुर नजर आ रहे हैं। मंदिर जाने के लिए श्रद्धालु 2 किलोमीटर लंबी लाइन में लग कर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश 2 नंबर और 3 नंबर गेट से प्रवेश दिया जा रहा है।

एसएसपी रख रहे भीड़ नियंत्रण पर नजर

वर्ष 2023 के पहले दिन दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। एसएसपी शैलेश पांडे खुद भीड़ पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों पर निगाह बनाए हुए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।

बांके बिहारी के अलावा श्रद्धालुओं की भीड़ अन्य मंदिरों पर भी नजर आ रही है। वृंदावन के रंगनाथ मंदिर,प्रेम मंदिर,इस्कॉन पर भी श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है। मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच से गुजरना पड़ रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.