हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वैश्विक तनाव, क्रूड आयल की कीमतों में उछाल और निवेशकों की सुरक्षित संपत्ति की ओर बढ़ती रुचि ने सोना-चांदी के भाव को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। जून के शुरुआती दिनों में जहां सोना 98 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास था, वहीं बीते सप्ताह यह एक लाख 500 रुपये तक बिक गया। इसी तरह चांदी ने भी छलांग लगाई और 1.09 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। मगर भाव की इस तेजी से मथुरा के आभूषण बाजार में बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई है। ग्राहक तो दूर, दुकानदार भी चिंतित हैं कि रोजमर्रा के खर्च कैसे निकालें जाएंगे। बीते 14 दिनों में सोने के दामों में तीन हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। 1 जून को 97 हजार के आसपास बिकने वाला सोना 16 जून को 1,01,800 रुपये तक पहुंच गया। 17 जून को इसमें हल्की गिरावट आई और यह 99,700 रुपये पर आ गया। चांदी की बात करें तो 16 जून को 1,09,000 रुपये तक पहुंची। 17 जून को इसका दाम 1,06,600 रुपये रहा। बाजार के कारोबारियों का कहना है कि भाव चढ़ते ही ग्राहकी गायब हो गई है। पहले जहां दिनभर दुकान पर भीड़ लगी रहती थी, अब दोपहर तो छोड़िए, शाम को भी ग्राहक झांकने तक नहीं आ रहे। होलीगेट, कृष्णा नगर, चौक बाजार सहित शहर के प्रतिष्ठानों के साथ साथ वृंदावन और देहात के ज्वैलर्स शोरूमों में अब दिनभर सन्नाटा पसरा रहता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
