हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में निर्धारित रूट पर चलने वाले ई रिक्शों पर अब चालक का आधार कार्ड चस्पा नहीं किया जाएगा। क्यूआर कोड में ही चालक के आधार कार्ड संबंधी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए ई-रिक्शा में पुनः नए क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। संचालन समिति ने यह निर्णय एसएसपी से मिलने के बाद लिया है। ई-रिक्शा संचालन समिति के संरक्षक ताराचंद गोस्वामी ई रिक्शा के नगर में संचालन और उन पर लगने वाले चस्पा होने वाले चालक के आधार कार्ड को लेकर एसएसपी श्लोक कुमार से मिले। समिति ने अधिकारी को बताया यदि चालक की पहचान के लिए उसका आधार कार्ड ई-रिक्शा पर चस्पा किया तो उनके साथ साइबर ठगी हो सकती है। क्यों कि आधार कार्ड से भी बैंक से रकम निकाली जा सकती है। एसएसपी की स्वीकृति मिलने के बाद साइबर अपराध को ध्यान में रखते हुए समिति अब ई-रिक्शा पर चालक का आधार कार्ड चस्पा न कर नये क्यू आर कोड तैयार कराएगी जो कि निर्धारित रूट पर संचालित ई-रिक्शा पर पुनः लगाए जाएंगे। रिक्शा संचालन समिति के संरक्षक ने बताया अभी 1500 ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन समिति द्वारा किया जा चुका है। उन पर क्यूआर कोर्ड भी लगाये जा चुके हैं। वह ई-रिक्शा नगर में निर्धारित आठ रूटों पर चल रहे हैं। इन रिक्शों पर पुनः नए क्यूआर कोड लगाए जाएंगे, जिसमें ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नंबर, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी के साथ रूट एवं चालक संबंधी जानकारी और फोटो भी उपलब्ध हेागा। समिति पदाधिकारी एवं पुलिस द्वारा क्यूआर कोड को स्कैन कर ई-रिक्शा और उसके चालक के बारे में पता लगाया जा सकेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
