हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के “सेवा, सुरक्षा और गरीब कल्याण” के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा मथुरा महानगर द्वारा “विकसित भारत का अमृतकाल” विषय पर प्रोफेशनल मीट का आयोजन गुरुवार को मुकुंद धाम, कंकाली के सामने, बी.एस.ए. रोड स्थित परिसर में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद हेमा मालिनी, विधायक मनीष असीजा विधायक मेघश्याम सिंह विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह विधान परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह महापौर विनोद अग्रवाल तथा भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है। गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और प्रोफेशनल्स के लिए जो योजनाएं लागू हुई हैं, उन्होंने देश के जनजीवन को सशक्त बनाया है। ‘विकसित भारत का अमृतकाल’ केवल सरकार की योजना नहीं, यह जनभागीदारी से युक्त भारत के नवयुग का आरंभ है। मुख्य वक्ता विधायक मनीष असीजा ने कहा, बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने असाधारण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं। अब समय आ गया है कि समाज के प्रोफेशनल वर्ग को इस परिवर्तन यात्रा में भागीदार बनाया जाए। वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद मानवेंद्र सिंह लोधी ने कहा, प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और संकल्पशक्ति ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है। स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना जैसी पहलें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंची हैं। प्रोफेशनल वर्ग की सहभागिता अब और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा यह आयोजन सरकार की उपलब्धियों को साझा करने से कहीं अधिक है। यह संवाद का माध्यम है, जिसमें समाज के जागरूक, शिक्षित और कर्मठ वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया गया है। जब हर नागरिक राष्ट्र के लिए चिंतन और कर्म करेगा, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। संचालन महानगर मंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी ने किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
