• Fri. Feb 13th, 2026

राधाकुंड में लगा 156 कुंतल फलों का लगा छप्पन भोग,कारिगिल शहीदों को किया याद दर्शन को श्रद्धालुओ की उमड़ी भीड़

ByVijay Singhal

Jan 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के कस्बा राधा कुंड में संत बालयोगेश्वर महाराज द्वारा जल स्वरूपा श्री राधारानी को 156 कुंतल फलों का छःप्पन भोग लगाया गया। जिसमें देश के कई राज्यों से अलग-अलग पहचान रखने वाले फलों को छप्पन भोग में रखा गया है , वही राधा कुंड घाटों को सुसज्जित विद्युत सजावट से सजाया गया। यह छःप्पन भोग हर वर्ष साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसम्बर को लगाया जाता है। यह छप्पन भोग का आयोजन कारगिल में शहीद हुए जवानों की याद में बालयोगेश्वर महाराज द्वारा प्रति वर्ष लगाया जाता है। जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नववर्ष की पूर्व संध्या पर राधाकुंड में आयोजित फलों के छप्पन भोग दर्शन के साथ वर्ष को अंतिम विदाई देते हुए नववर्ष के स्वागत के साथ अमर शहीदों की याद में राधाकुंड के घाटों पर भव्य आयोजन किया गया , संत बालयोगेश्वर दास महाराज के सानिध्य में राधारानी कुंड पर रंग बिरंगी आकर्षित विद्युत सजावट कुंड के घाटों के साथ साथ कस्बे को सजाया गया। वही छःप्पन भोज आयोजन के दूसरे दिन यानी साल के पहले दिन रविवार को कारगिल में शहीद हुए जवानों के परिजन हाथों में तिरंगा लेकर गिरिराज प्रभु की परिक्रमा करेंगे पिछले 11 वर्षों से लगातार राधाकुंड में अमर शहीदों की स्मृति में बद्रीनाथ के संत बाल योगेश्वर दास महाराज राधा रानी के घाटों पर 156 कुंटल फल आकर्षक साज-सज्जा और भव्य लाइटिंग कराते है। वर्ष के अंत में होने वाले इस आयोजन में शामिल होने के लिए कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के परिजनों के साथ इस आयोजन में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से भक्त और शहीदों के परिजन राधाकुंड पहुंचते है‌। कोरोना के नए वैरीअंट ओमी क्रोन के बढ़ते खौफ के कारण इस बार आयोजन में शामिल होने के लिए संत द्वारा कम भक्तों को अनुमति दी गई है ,राधाकुंड की सजावट हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आकर्षण का केंद्र रही। वही इस दौरान संत बालयोगेश्वर दास महाराज ने बताया कि भारत सनातन एवं धार्मिक परंपराओं का देश है, देश की सीमाएं मजबूत हो भाईचारा कायम हो देश की सीमाओं पर लगे हुए सैनिकों का मनोबल बढ़े कोरोना जैसी महामारी से मुक्ति मिले इसके लिए राधारानी से प्रार्थना की गई है और 156 कुंटल फलों का छप्पन भोग राधा रानी को अर्पित किया गया है। सहयोगी निर्भय गोस्वामी ने बताया राधाकुंड की सजावट हर वर्ष की तरह बेहद आकर्षण ढंग से की गई है , राधाकुंड में नववर्ष 2023 के स्वागत के लिए देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर सपूतों के परिजनों द्वारा आयोजित किए गए इस अनोखे कार्यक्रम में 156 कुंटल फल राधारानी को अर्पित किए गए। केला, अमरूद, संतरा, तरबूज, सेब, मेवा, मिठाई सहित राधारानी को छप्पन भोग धराय गए।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.