• Thu. Apr 30th, 2026

नगर निगम ने सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया,ढकेलो जब्त

ByVijay Singhal

Jun 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन के प्रवर्तन दल ने अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग करने पर भी कार्रवाई की गयी। नगर आयुक्त जग प्रवेश के निर्देश पर सोमवार की सुबह नगर निगम की अलग-अलग टीमें कार्रवाई के लिए निकल पड़ीं। मंडी चौराहा सौंख रोड पर पॉलीथिन और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। लगभग 26 ठेले/ढकेलें हटवाकर फुटपाथ को किया गया। अभियान के तहत चार किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करते हुए पांच दुकानदारों से₹6 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही वृंदावन में एक अवैध डेयरी पर कार्रवाई करते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. गोपाल बाबू गर्ग ने अवैध डेयरी संचालक को नोटिस जारी कर तत्काल डेयरी बंद करने का निर्देश दिए।  भरतपुर रोड पर 28 से अधिक अवैध झोपड़ियाँ एवं ठेले हटवाते हुए सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया गया। इसी तरह वृंदावन-छटीकरा रोड एवं पापड़ी चौराहा पर 20 ठेले/ढकेलें एवं 12 काउंटर हटाकर फुटपाथ को मुक्त कराया गया। कृष्णा नगर में अवैध निर्माण हटाया गया तो ड्यूक पैलेस के सामने अवैध दुकानों का निर्माण हटवाया गया। सुनरख बांगर में नगर निगम की भूमि पर 2 बोर्ड स्थापित किए गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.