• Thu. Apr 30th, 2026

बरसाना पुलिस ने मिले युवक के शव का किया खुलासा, दोस्त व मृतक की प्रेमिका गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में पुलिस ने दो दिन पूर्व मिले युवक के शव के मामले का खुलासा कर दिया है। मामले में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले दोस्त व मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर संकेत के मध्य राजा के खेत में एक युवक का शव मिला था। उसकी शिनाख्त हरियाणा के तावड़ू-नूंह निवासी अमन के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाकर आत्महत्या करना आया। केस दर्ज कर थाना प्रभारी राजकमल बालियान ने गहनता से जांच की। जांच में पाया कि मृतक के प्रेम संबंध एक युवती से थे। अमन व उसका दोस्त गांव से युवती को बाइक पर बैठाकर भगा लाए। रात बारह बजे संकेत-गाजीपुर के पास बाइक खराब हो जाने पर तीनों में युवती को ठहराने को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद को बढ़ते देख अमन प्रेमिका व दोस्त से यह कहकर निकल आया कि में अभी आया।  इसके बाद अमन खेतों में जाकर पेड़ से लटक गया। पुलिस की जांच में पाया कि युवक पर आत्महत्या का दवाब बनाया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.