हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में नए साल के स्वागत के लिए ब्रज में लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। डीएम, एसएसपी ने ब्रीफिंग में अधिकारियों को ड्यूटी करने के निर्देश दिए है। साथ ही पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र और शालीन व्यवहार करने की बात कही। नव वर्ष का स्वागत भक्त भगवान के दर्शन करना चाहते हैं। यही वजह है कि शनिवार,रविवार को लाखों की संख्या में भक्तों के ब्रज पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में वृंदावन पहुंचेंगे। यहां वह भगवान बांके बिहारी के साथ साथ रंगनाथ जी ,प्रेम मंदिर,निधिवन सहित अन्य मंदिरों में भी जायेंगे। श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वृंदावन को 2 जोन 5 सेक्टर में बांटा गया है। बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र को 1 जोन में रखा है जबकि बाकी वृंदावन को दूसरे जोन में। जोन के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं तो सेक्टर के प्रभारी क्षेत्राधिकारी को बनाया गया है। नव वर्ष के अवसर पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर वृंदावन में 500 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 2 कंपनी पीएसी, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और बॉम्ब स्क्वायड के जवान भी तैनात रहेंगे। वहीं ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था बनाए रखेगी। ब्रीफिंग में डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि नए साल पर आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 2 जनवरी तक शालीनता के साथ ड्यूटी करनी है। होटल,गेस्ट हाउस,धर्मशाला फुल हो गए हैं। श्रद्धालुओं को सौहार्द पूर्ण और सुगमता से दर्शन हो। श्रद्धालु अच्छा संदेश ले कर जाएं इस तरह का व्यवहार करना है।डीएम ने कहा कि चुनौतीपूर्ण ड्यूटी है लेकिन शांति से करनी है बिना किसी से अभद्र व्यवहार करते हुए। मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं को ज्यादा देर न रुकने दें। मंदिर के अंदर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मी शालीन व्यवहार करते हुए श्रद्धालुओं को निकास द्वार से बाहर निकालें।
कंट्रोल रूम से लगातार संदेश मिलता रहेगा। कंट्रोल रूम से मिलने वाले निर्देशों को ध्यान से सुनें। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि कोविड हैल्प डेस्क बनाएं। जहां डॉक्टर सैनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जायेगी। मंदिर परिसर के अलावा मंदिर की तरफ जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के जरिए भीड़ पर नजर रखी जायेगी वहीं असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस कर्मी निगाह बनाए रखेंगे।
ब्रीफिंग में डीएम,एसएसपी के अलावा एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह,अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुवे, सीओ सदर प्रवीन मलिक, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, वृंदावन थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी,मजिस्ट्रेट और परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
