• Wed. Apr 29th, 2026

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग नो व्हीकल जोन घोषित

ByVijay Singhal

Jun 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वाहनों के नियंत्रण को 61 पार्किंग व 150 वैरियर
मथुरा । गिरिराज धाम में आगामी पांच-छह जुलाई से प्रारंभ होने वाला ब्रज का प्रसिद्ध मुडिया पूर्णिमा मेला को लेकर उच्च स्तरीय अंतर विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन अपर जिलाधिकारी अमरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मथुरा व डीग जनपद के अधिकारियों ने भाग लिया। गुरु पूर्णिमा मेला में लाखों की संख्या में परिक्रमार्थियों के आने की संभावना है। बैठक के माध्यम से प्रशासन ने यातायात, सुरक्षा एवं पार्किंग आदि को लेकर विशेष तैयारियां की गई। पुलिस विभाग ने मेला क्षेत्र में 61 पार्किंग स्थल और 150 बैरियर पॉइंट चिन्हांकित किए हैं। गोवर्धन के समूचे सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग और कस्बे को नो व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा। राजस्थान के डीग जनपद में पड़ने वाले परिक्रमा मार्ग (पूंछरी) क्षेत्र के संबंध में डीग के अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। इसमें तय किया गया कि जैसी व्यवस्था यूपी के हिस्से वाले क्षेत्र में होंगी वैसी ही व्यवस्था राजस्थान वाले हिस्से की होगी, दोनों जनपद के अधिकारियो ने मेले को सफल व सुरक्षित बनाने की प्रतिवद्धता दोहराई, बैठक में एमवीडीए सचिव अरविंद द्विवेदी, एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह, एसडीएम डीग देवी सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.