• Wed. Apr 29th, 2026

मथुरा जनपद में 20 से कम छात्र वाले स्कूलों पर होगी कार्यवाही

ByVijay Singhal

Jun 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 20 या 20 से कम छात्र छात्राओं के नामांकन वाले विद्यालय बंद हो सकते हैं, ऐसे विद्यालयों के शिक्षकों व छात्रों को हटाकर समीप के विद्यालयों से संबंद्ध किए जायेंगे। यह निर्णय बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ऑनलाइन हुई बैठक में लिया गया, इस बैठक में महानिदेशक स्कूल शिक्षा, प्रदेश के सभी जिलों व मंडल मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने सभी ब्लाकों व नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 20 या 20 से कम छात्रों के नामांकन वाले विद्यालयों की सूची सहित प्रस्ताव 16 जून को उपलब्ध करायें, ताकि ऐसे विद्यालयों के शिक्षक व छात्रों को समीप के विद्यालयों में प्रोविशन मर्जन किया जा सके, इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस आदेश के आने से प्राथमिक विद्यालयो के शिक्षक शिक्षिकाओं में हड़कंप मच गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.