• Wed. Apr 29th, 2026

तीन विद्युत केंद्रों की बढ़ाई की क्षमता, पांच एमवीए के लगाए 3 ट्रांसफॉर्मर

ByVijay Singhal

Jun 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों में एसी और कूलर चला रहे हैं। ऐसे में अब विद्युत केंद्रों पर ओवरलोड को कम करने के लिए शहर मंडल के तीन बिजलीघरों पर पांच एमवीए का एक-एक ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली की हो रही कटौती से कुछ हद तक राहत मिलेगी। दक्षिणांचल प्रबंध के निदेशक नीतीश कुमार के निर्देश पर शहर मंडल के तीन विद्युत केंद्रों पर 5 एमवीए के एक-एक ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए गए। भारी विद्युत कटौती पर हो रही उपभोक्ताओं की शिकायतों का संज्ञान में विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों ने यह कदम उठाया है। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से कहा कि बिजली की शिकायतों का तुरंत संज्ञान लेकर इनका निदान किया जाएगा। मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि छटीकरा बिजली घर पर 5 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है, जिसमें राल फीडर को भी जोड़ दिया गया है। दूसरा चैतन्य बिहार बिजली घर पर लोड ज्यादा होने पर 5 एमवीए का यहां पर ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। इसके अलावा रुक्मिणी विहार बिजली के माता वैष्णो देवी फीडर पर अतिरिक्त दबाव होने के कारण यहां पर नया फीडर बनाकर चालू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पागल बाबा के पास नया बिजली घर के एक ट्रांसफॉर्मर के साथ चालू कर दिया था। शनिवार को दूसरा ट्रांसफॉर्मर भी चालू कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान एसई शहरी एके रूहेला, एक्सईन वृंदावन अनिल कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.