• Wed. Apr 29th, 2026

हमसफर एक्सप्रेस के इंजन में फंसकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

ByVijay Singhal

Jun 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ट्रेन के इंजन में फंसकर राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। रेलवे जंक्शन पहुंचने पर आरपीएफ ने ट्रेन के इंजन में फंसे मोर के शव को निकाल कर राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। रेेलवे जंक्शन ट्रेन नंबर 12751 हमसफर नांदेड़ जम्मूतवी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 3 पर पहुंची। ट्रेन के इंजन में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को फंसा देख यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। सूचना के बाद आरपीएफ थाने के हेड कांस्टेबल सत्यवीर शर्मा, एसएससी टीआरडी महेंद्र सिंह स्टाफ मौके पर पहुंचा। ट्रेन के इंजन में फंसे मोर के शव को निकाल कर डिप्टी एसएस अजय शर्मा, जीआरपी हेड कांस्टेबल संतोष कुमार को सौंपा गया। आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने मोर के शव को माल गोदाम रोड स्थित वन विभाग की नर्सरी में राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज में लपेट कर उसे दफन किया गया। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि रास्ते में किसी स्थान पर राष्ट्रीय पक्षी मोर ट्रेन के इंजन में फंस गया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.