• Mon. Apr 27th, 2026

देश की मजबूती के लिए उठाए कदम

ByVijay Singhal

Jun 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही कहा है कि केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा और अखंडता को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया। प्रोफेशनल मीट के तहत यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार को कृष्णापुरी तिराहे के पास माधव मुस्कान रेजिडेंसी में आयोजित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर मौजूद रहीं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों पर जोर दिया। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित होगा। महापौर हेमलता दिवाकर ने भी आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने पर जोर दिया है। इससे पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, जिला महामंत्री सतपाल चौधरी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मुदिता शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, मेडुकांत, अमन ठाकुर, आकाश चौधरी, भानु प्रताप सिंह, सुरेश तरकर आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.