हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना को लेकर जारी विवाद के बीच बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदर्शन किया। मंदिर की चौखट से कॉरिडोर का विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और गोस्वामी समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब भाजपा स्वयं मंदिर अधिग्रहण के खिलाफ खड़ी थी लेकिन अब भाजपा मंदिर की स्वायत्तता पर हस्तक्षेप करने पर तुली है। उन्होंने इसे राजनीतिक अवसरवादिता और धार्मिक मामलों में अनुचित हस्तक्षेप करार दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार की ओर से मंदिर ट्रस्ट और कॉरिडोर परियोजना के नाम पर मंदिर अधिग्रहण की कोशिश की जा रही है, जो मंदिर की पारंपरिक व्यवस्था और गोस्वामी समाज के अधिकारों का उल्लंघन है। गोस्वामी जनों ने भी स्पष्ट किया कि वे किसी भी कीमत पर मंदिर की परंपरागत व्यवस्थाओं से समझौता नहीं करेंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
