• Mon. Apr 27th, 2026

बिजली कटौती से हाहाकार, पागल बाबा बिजलीघर पर प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Jun 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। नगर निगम पार्षद वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने पागल बाबा बिजलीघर पर विरोध प्रदर्शन किया और विद्युत निगम के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। पार्षद ने बताया कि वृंदावन में पिछले एक सप्ताह से रातभर बिजली नहीं आ रही और दिन में कई बार बिजली गुल हो जाती है। बार-बार ट्रिपिंग से वोल्टेज में उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिससे लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों की बिजली आपूर्ति काटकर बड़े होटलों और गेस्ट हाउसों को प्राथमिकता दी जा रही है। बिजलीघर पर शिकायत के लिए फोन भी नहीं उठाए जा रहे, जिससे लोगों को कोई जानकारी नहीं मिल पाती। गर्मी और उमस भरे माहौल में लोगों का सब्र टूट गया और उन्होंने बिजलीघर पर विरोध जताया। प्रदर्शन दोपहर 12 बजे अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। मौके पर मौजूद एसडीओ संदीप वार्ष्णेय को लोगों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण बिजली कटौती हो रही है, लेकिन जल्द ही राहत मिलने वाली है। पागल बाबा क्षेत्र में नया बिजलीघर तैयार है जिसे जल्द शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में पार्षद सुमित गौतम, घनश्याम चौधरी, शशांक शर्मा, राजेशकृष्ण गोस्वामी, मृदुलकांत शास्त्री, अमित गौतम, विवेक महाजन, बच्चू सिंह, अखिलेश अग्रवाल, पवन ठाकुर आदि अन्य लोग माैजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.