• Mon. Apr 27th, 2026

सपा सांसद रामजीलाल सुमन स्पेशल जज ईसी एक्ट की कोर्ट में हुए हाजिर

ByVijay Singhal

Jun 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्पेशल जज ईसी एक्ट की कोर्ट में बृहस्पतिवार को सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन अपना प्रार्थना पत्र और आधार कार्ड जमा कराने पहुंचे। 2019 में दर्ज कराए मुकदमे के दस्तावेज में उनका नाम रामजीलाल सुमन के स्थान पर रामविलास दर्ज हो गया है। नाम सही कराने के लिए उन्हें कोर्ट ने तलब किया था।

एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया गोविंद नगर थाना क्षेत्र में रामजीलाल सुमन ने महाविद्या काॅलोनी में एक प्लॉट लिया था। इस प्लॉट पर उनका कब्जा था। प्लाॅट की देखभाल के लिए एक केयरटेकर भी रखा था। 11 दिसंबर 2012 को रामू पंडित, संजय और अभिमन्यु सैनी अपने साथियों के साथ उनके प्लाॅट पर आए। उनके साथ मारपीट की, हमलावरों ने फायरिंग करते हुए उनकी सोने की चेन और दस हजार रुपये लूट लिए और पांच लाख रुपये की चौथ मांगी। रामजीलाल सुमन की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जांच के बाद कोर्ट में आरोप चार्जशीट दाखिल कर दी। 11 दिसंबर 2019 को सांसद ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए थे। बयानों में उनका नाम रामविलास सुमन दर्ज हो गया था। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल ईसी एक्ट कोर्ट में डॉ. पल्लवी अग्रवाल की अदालत में चल रही है। बयानों में दर्ज गलत नाम को सही कराने के लिए अदालत ने उन्हें तलब किया था। रामजीलाल सुमन ने अदालत में प्रार्थना पत्र के साथ अपना आधार कार्ड जमा किया। इसमें लिखा कि बयानों में उनका नाम रामविलास सुमन दर्ज हो गया है, भविष्य में उन्हें रामजी लाल सुमन के नाम से जाना जाए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सपा सांसद कोर्ट पहुंचे। राणा सांगा के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी करने के बाद क्षत्रिय रामजीलाल सुमन का विरोध कर रहे हैं। पुलिस को जब सूचना मिली कि सपा सांसद मथुरा आ रहे हैं तो उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ उन्हें कोर्ट में हाजिर कराया। पुलिस को आशंका थी कि कहीं करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उन्हें घेरकर अभद्रता न कर दें। इसलिए कोर्ट का कार्य होने के बाद उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही कोर्ट से गाड़ी तक पहुंचाया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.