• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा के व्रन्दावन में किशोरी ने लगाई फांसी,शव के पास नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

ByVijay Singhal

Dec 31, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। किशोरी ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अज्ञात है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। वृंदावन के पानीघाट इलाके में रहने वाले चंडी मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। चंडी की 14 वर्षीय पुत्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी के आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल था। चंडी के एक बेटा एक बेटी थी। बड़ी बेटी 14 वर्षीय काजल 5 वीं की छात्रा थी। मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे चंडी जब काम पर गए थे और परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे तभी काजल ने कमरे में पंखे से फांसी का फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। नाबालिग लड़की के आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर छानबीन की लेकिन कोई सुसाइड लैटर नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि काजल ने आत्महत्या क्यों की। काजल ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में परिवारीजन कोई बात करने को तैयार नहीं हैं। लेकिन क्षेत्र में चर्चा है कि काजल ने आत्महत्या गृह क्लेश के चलते की है। फिलहाल परिवार में गम का माहौल है। मृतिका के नाबालिग भाई ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उसकी बहन ने आत्महत्या क्यों की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.