• Fri. Nov 27th, 2026

गोवर्धन में प्रसाद विक्रेता ने श्रद्धालुओं के साथ की मारपीट

Byvijay.singhal1233

Dec 31, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा को आए श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद विक्रेता ने अभद्रता कर दी। इसका विरोध करने पर प्रसाद विक्रेता ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की। पीड़ित श्रद्धालुओं ने प्रसाद विक्रेता के खिलाफ थाना पुलिस में नामजद तहरीर दी मुकदमा दर्ज कराया है। जालंधर से श्रद्धालु भक्त गोवर्धन दानघाटी मंदिर के दर्शन करने आए थे। मंदिर के सामने दुकान संचालन ने श्रद्धालुओ से मारपीट कर दी। तीन श्रद्धालु घायल हुए। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। श्रद्धालु जितेंद्र जालंधर पंजाब अपने परिवार के साथ चारू गुप्ता, शुभम, हर्ष, राजेश, दीपाली के साथ गोवर्धन गिरिराज दर्शन के लिए आया था।दानघाटी मंदिर के सामने दूध भोग लेते समय दुकान पर बैठे युवक ने महिला श्रद्धालु के ऊपर पानी डाल दिया। इसके बाद मारपीट हो गई। जितेंद्र चारू शुभम घायल हो गए। पुलिस ने जितेंद्र, व चारू, शुभम को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। दीपाली ने यादव दूध भोग दुकान चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि श्रद्धालु की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.