• Mon. Nov 9th, 2026

यात्रियों और चालक-परिचालक में नोकझोंक

Byvijay.singhal1233

Jun 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर हाथरस के लिए बस नहीं मिलने पर यात्रियों की चालक-परिचालक से नोकझोंक हो गई। एक यात्री ने बताया कि वह हाथरस जाने के लिए सुबह 8 बजे से बस का इंतजार कर हैं। बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि यहां से बरेली के लिए जाने वाली बसों के चालक-परिचालक हाथरस की सवारी नहीं बैठाते हैं। हाथरस तक जाने के लिए बस का लंबा इंतजार करना पड़ता है। या फिर मजबूरी में डग्गामार वाहन से जाते हैं। ऐसे में इस भीषण गर्मी में काफी परेशान होना पड़ता है। यात्री रामविनोद ने बताया कि वह सुबह 8 बजे से बस स्टैंड पर हाथरस के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं, अब जाकर बस मिली, वह भी जब बस पूरी भर गई तब रवाना हो रही है। बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि हाथरस के लिए पुराने बस स्टैंड से बसें भेजी जा रही हैं। एक-दो यात्री बस को ले जाने के लिए कह रहे थे, इसलिए कुछ कहासुनी हुई थी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.