• Mon. Nov 9th, 2026

वृंदावन में बंदर ने 20 लाख रुपये के हीरों से भरा बैग ले भागा, आठ घंटे पुलिस कर सकी बरामद

Byvijay.singhal1233

Jun 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु का हीरे के आभूषणों से भरा 20 लाख रुपये का बैग एक बंदर छीनकर ले भागा। बाद में पुलिस ने करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद बैग को बरामद किया। जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ निवासी अभिषेक अग्रवाल अपने परिवार के साथ वृंदावन दर्शन करने आए थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को बांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला सेवा की थी और शुक्रवार को दर्शन के बाद अलीगढ़ लौटने की तैयारी में थे। इसी दौरान मंदिर परिसर के बाहर अचानक एक बंदर ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और तेजी से भाग निकला। उन्होंने बताया कि बैग में करीब 20 लाख रुपये कीमत की हीरे की ज्वेलरी रखी थी। बैग जाते ही अभिषेक घबरा गए और शोर मचाते हुए बंदर के पीछे दौड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने बंदर को फलों और फ्रूटी से लुभाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की सूचना तत्काल वृंदावन कोतवाली को दी गई। पुलिस पहुंच गई। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि बंदर से आभूषण से भरा बैग बरामद कर लिया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.