हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोकुल में नंद भवन नंदकिला के समीप लगभग दो हजार वर्ग गज जमीन टीला के रूप में खाली पड़ी है। जिसमें गोकुल के कुछ लोगों ने खुदाई का काम शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी मंदिर के पुजारियों को हुई तो मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महावन तहसील पर पुजारी एकत्रित होकर पहुंचे लेकिन तहसील पर कोई अधिकारी नहीं मिला। मंदिर के सेवायत छनियां पुजारी ने बताया कि यह जमीन मंदिर के ठाकुर जी के नाम पर है। जिस पर गांव के बृजेश, चंद प्रकाश, वेदप्रकाश पुत्र जमुनादास द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। और मजदूर लगा कर उस पर खुदाई का कार्य भी शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जमुनादास तीस वर्ष पहले मंदिर समिति के महामंत्री पद पर थे उन्होंने समिति के साथ धोखाधड़ी कर कुछ कागजात चोरी कर लिए थे। अब ठाकुर जी की जमीन पर मालिकाना हक जमा रहे हैं जो अवैध है। मंदिर के मैनेजर गिरधारी लाल भाटिया ने बताया कि मंदिर के समीप जमीन मंदिर की है। जिस पर माफिया लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। इससे पहले इन लोगों ने गोकुल में मदन मोहन लाल जी के मंदिर एवं घनश्याम लाल जी की बैठक पर भी कब्जा कर लिया है। जमीन ठाकुर जी की है ठाकुर जी को ही मिलनी चाहिए। तहसील परिसर में आए मंदिर के सेवायत पुजारी छनियां पुजारी, योगेश गोस्वामी, मनमोहन पुजारी, मुकेश, मथुरा दास पुजारी, राममूर्ति पुजारी आदि ने कहा कि ठाकुर जी की जमीन ठाकुर जी को ही मिलनी चाहिए अन्यथा मंदिर समिति द्वारा आंदोलन के लिए बाध्य होगी। एसडीएम महावन निकेत वर्मा ने कहा कि मेरी ड्यूटी वृंदावन में है। जमीन विवाद का मामला मेरे संज्ञान में आया है। सीओ महावन द्वारा जमीन के कागजात देखे गए हैं उसी आधार पर कार्य चल रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
