हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह इन दिनों राजनीति से दूर रहकर आध्यात्मिक शांति की तलाश में एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। वह काफिले के साथ श्री लाडली निकुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत रितेश्वरानंद महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महाराज ने बृजभूषण शरण सिंह को मोरपंख से बनी पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया। आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात पूर्व सांसद ने कहा मैं राजनीति से अलग होकर एक धार्मिक यात्रा पर निकला हूं और किसी भी राजनीतिक विषय पर चर्चा नहीं करना चाहता। मेरे गुरुजन मुझे पुत्र के रूप में मानते हैं। आज उनके दर्शन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में बृजभूषण सिंह ने अपने ऊपर चल रहे मुकदमों और चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा मुझे कभी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई, मैंने डटकर मुकाबला किया क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं गलत नहीं हूं। उन्होंने समाज और परिवार के लोगों से अपील की कि ऐसी परिस्थिति में किसी को अकेला न छोड़ें, क्योंकि यही वह समय होता है जब लोग आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर हो जाते हैं। भारतीय कुश्ती संघ की बहाली पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि दो वर्षों की कठिनाइयों के बाद संघ अब सुचारू रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एशियाई प्रतियोगिताओं में भारत को 21 पदक मिले हैं, जिनमें मथुरा की एक बेटी का नाम भी शामिल है। वहीं, बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर विवाद पर पूछे गए सवाल को उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि यह सरकार का विषय है और मैं इस समय धार्मिक यात्रा पर हूं, इसलिए इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
