• Mon. Nov 9th, 2026

मथुरा रिफाइनरी ने पर्यावरण कटिबद्धता की शपथ दोहराई, मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Byvijay.singhal1233

Jun 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा l मथुरा रिफाइनरी में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। “बीट प्लास्टिक प्रदूषण” – विषय पर इस वर्ष मनाए जा रहे विश्व पर्यावरण दिवस के वैश्व‍िक समारो‍ह का हिस्सा बनते हुए रिफाइनरी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी कटिबद्धता को दोहराया। रिफाइनरी में आयोजित कार्यक्रम मे मथुरा रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख श्री मुकुल अग्रवाल ने इकोलोजिकल पार्क में पौधरोपण कर दिन की शुरुआत की| इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में उन्होने सभी उपस्थित रिफाइनरी कर्मीयों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्रहण करवाई। कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और हमें अपनी आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ रखने की आवश्यकता है l इस वर्ष के विषय पर ज़ोर देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि सिंगल यूस प्लास्टिक पूरे विश्व की सबसे बड़ी समस्या है जिसने सभी जीवों को प्रभावित किया है और हम सभी को मिलकर इससे लड़ने के लिए कारगर कदम उठाने होंगे| इससे पूर्व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री ए एस साहनी द्वारा भेजा गया संदेश मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं एवं एच इस ई) श्री वी सुरेश ने सभी को पढ़ कर सुनायाl निदेशक (रिफाइनरीज़) श्री अरविंद कुमार का संदेश मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) श्री  एच एस रुखियार ने सभी को पढ़कर सुनायाl इंडियनऑयल मथुरा रिफाइनरी कर्मचारी संघ के महामंत्री श्री रामकिशन व इंडियनऑयल ओफ़ीसर्स एसोसियशन मथुरा रिफाइनरी के सचिव श्री रविन्द्र यादव ने सभी को पर्यावरण के प्रति अपना स्नेह और प्रेम दर्शाने का आग्रह किया।इससे पूर्व दिनांक 01.06.2025 को रिफाइनरी के अधिकारियो एवं कर्मचारियों ने रिफाइनरी नगर में रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया| रैली के दौरान शामिल रिफाइनरी अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं व बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाकर सभी को धरती माँ के प्रति स्नेह और सम्मान दर्शाने का संदेश दिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिफाइनरी कर्मियों, महिलाओ, बच्चो के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.