हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील सदर परिसर में माननीय सांसद श्रीमती हेमा मालिनी,
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने वृक्षारोपण किया। जिलाधिकारी ने अधिकाधिक वृक्षारोपण हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पौधों की सेवा अपने बच्चों के समान करनी चाहिए। पौधारोपण के साथ साथ पौधे की सुरक्षा एवं देखभाल भी हमारी जिम्मेदारी होनी चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति की थीम पर आज जनपद मथुरा में “प्लास्टिक मुक्त-बृज की रज” अभियान अन्तर्गत माह मई 2025 में एकत्रित की गयी प्लास्टिक की विकास खण्ड मुख्यालय से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति यात्रा निकाली गयी। यात्रा तहसील मथुरा पर समाप्त हुई जहां मा० सांसद श्रीमती हेमा मालिनी जी, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना की उपस्थिति में प्लास्टिक मुक्ति यात्रा को तहसील मथुरा से विकास खण्ड मथुरा के ग्राम पंचायत तोष स्थित कचरा से कंचन केन्द्र हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
