• Sun. Feb 15th, 2026

दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

ByVijay Singhal

Jun 5, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा में दशहरा के पावन पर्व पर ब्रज में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लाखों लोगों ने यमुना में स्नान किया। इसके बाद बांके बिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन करें। पुलिस-प्रशासन के साथ ही मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मी भीड़ प्रबंधन में जुटे रहे। इधर, यमुना में स्नान के दौरान गहरे पानी में उतरने से एक युवक डूब गया। उसकी तलाश जारी है। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सुबह से ही लाखों श्रद्धालु यमुना के घाटों पर स्नान को पहुंच गए। स्नान के बाद दान-पुण्य कर्म करते हुए वृंदावन में भक्तों ने बांके बिहारी के दर्शन किए। वहीं, मथुरा शहर में द्वारिकाधीश महाराज और श्रीकृष्ण जन्मभूमि में लोगों ने आराध्य के दर्शन किए। इधर, बरसाना में भी लाखों लोग राधा-रानी के दर्शन को पहुंचे। इधर, वृंदावन में यातायात प्रबंध न होने के चलते सुबह से ही सड़कों पर जाम लग गया। हजारों वाहन जाम में फंस गए। भीषण गर्मी में जाम में फंसने से लोग परेशान हो गए। दशहरा पर पतंगबाजी भी पूरे शहर में जमकर हुई। जवाहर पार्क में सुबह छह बजे लोग टहलने को पहुंचे। इसके बाद योगाभ्यास किया। फिर त्योहार के उल्लास में जमकर पतंगबाजी की। यहां खान-पान का इंतजाम भी किया गया। महिलाओं ने गीत गाए। दोपहर 12 बजे तक यह उल्लास यूं ही चलता रहा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.