• Sun. Feb 15th, 2026

मुड़िया मेले में जाने वाली बसों की मरम्मत का कार्य शुरू

ByVijay Singhal

Jun 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुड़िया मेले की तैयारी में परिवहन निगम के अधिकारी लग गए हैं। डिपो के अधिकारियों ने बसों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मेले में सफर करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो इसके लिए पहले से ही बसों में कार्य कराकर उन्हें सही कराया जा रहा है। नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि मेले में स्थानीय डिपो की 170 बसों को लगाया जा रहा है। इसके अलावा दूसरे 11 डिपो की बसें भी मथुरा आएंगी। उन्होंने कहा कि डिपो की बस रास्ते में खराब नहीं हो इसके लिए पहले से ही बस में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। मुड़िया मेले में गोवर्धन के लिए सैकड़ों श्रद्धालु दूसरे शहरों से आते हैं। इसके लिए पहले से ही इसका ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के उच्चाधिकारी लगातार सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए मेले में लगाने वाली बसों की निगरानी कर रहे हैं। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि डिपो में संचालित कुछ पुरानी बसों की मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। जिससे मेले के दौरान कोई भी बस में तकनीकी खराबी नहीं हो।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.