• Sun. Feb 15th, 2026

हनीट्रेप कर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले युवक-युवती पकड़े

ByVijay Singhal

Jun 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना महावन पुलिस ने हनीट्रेप के माध्यम से लोगों को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने वाले युवक व युवती को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6000 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना मगोर्रा के कटेलिया निवासी सुखवीर व एक महिला को चंद्रावली मंदिर की तरफ जाने वाले रामनगर कट से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सुखवीर ने बताया कि वह पहले लोगों से मित्रता करता है, फिर पार्टी के बहाने बुलाकर उन्हें नशीली पदार्थ खिला देता था। इसके बाद नोएडा में रहने वाली महिला मित्र को बुलाकर उन लोगों के अश्लील वीडियो बना लेता था। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठते थे। ऐसा ही एक मामला गत दिनों थाना महावन क्षेत्र में घटित हुआ। एक युवक ने दोस्ती के बाद सुखवीर को अपने घर बुला लिया। इस दौरान पीड़ित युवक के परिजन कहीं बाहर गये थे। सुखवीर ने पीड़ित युवक ने घर पर खाना-पीना खाया, इस दौरान युवक के खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया और महिला के साथ अश्लील वीडियो बना ली। अगले दिन यह वीडियो पीड़ित के व्हाट्सएप पर भेज दिया। वीडियो डिलीट करने की एवज में 7 लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने मामले से अपनी पत्नी को अवगत कराया। उसकी सलाह पर पीड़ित युवक ने थाना महावन में रिपोर्ट दर्ज कराई। क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनकी अश्लील वीडियो बना लेते थे। इसके बाद उनसे मोटी रकम वसूलते थे। इनके आपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.