हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम की टीम ने हाईवे स्थित भगवान नगर कॉलोनी के रास्ते पर अवैध कब्जा को बुलडोजर से ध्वस्त कराया है। मीडिया द्वारा लगातार मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद निगम ने संज्ञान लिया है। भगवान नगर निवासी देशराज सिंह, रतन सिंह, गिर्राज सिंह समेत अन्य कॉलोनीवासियों ने सड़क पर कब्जे की शिकायत जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से की थी। इसके बाद भी रास्ते से कब्जा नहीं हट गया। कॉलोनीवासियों की शिकायत पर मीडिया ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेक नगर आयुक्त जग प्रवेश ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसी के चलते बुधवार को नगर निगम की टास्क फोर्स टीम भगवान नगर पहुंची। टीम ने नगर निगम के लेखपाल के साथ जमीन की पैमाइश कराई। यहां सड़क पर अवैध निर्माण कर कब्जा किए जाने की पुष्टि भी हो गई। इसके बाद निगम की टीम ने जेसीबी चलाकर अवैध कब्जा का ध्वस्त करा दिया। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया है कि बुधवार को भगवान नगर कॉलोनी में अवैध कब्जा को ध्वस्त कराया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
