• Sat. Feb 14th, 2026

फरह में दिनदहाड़े गोली मारकर भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jun 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में जमीन के पुराने विवाद में भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। भरे बाजार में भाई और उसके साथियों द्वारा दूसरे भाई की हत्या करने से दहशत फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर हत्यारोपी को चंद घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गांव भदाया गंगाधर, फरह निवासी ओमवीर (48) अपने दो बेटे और बेटियों के साथ गांव में रहते थे। उसका अपने भाई प्रेमवीर से पारवारिक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। प्रेमवीर सिकंदरा क्षेत्र में रह रहा है। मगलवार को वह केनरा बैंक रैपुराजाट से रुपये निकालने आया था। इसकी जानकारी होने पर ओमवीर बैंक पहुंचा। उसका पेंशन निकालने को लेकर अपने भाई प्रेमवीर से विवाद हो गया। बैंक से बाहर निकलते ही प्रेमवीर ने तमंचा निकाल कर ओमवीर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके चलते ओमवीर लहूलुहान होकर जमीन पर वहीं गिर गया। दिनदहाड़े गोली चलने पर आसपास हड़कंप मच गया। भाई को गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ ओमवीर को सीएचसी फरह भिजवाया, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके चार गोलियों लगी थीं। दिनदहाड़े भाई की गोली मारकर हत्या की सूचना पर एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। ओमवीर की हत्या की जानकारी होने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुट गयी। एसपी सिटी ने सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा के नेतृत्व में हत्यारोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाईं। सीसीटीवी फुटेज व लोकल इंटेलीजेंस की मदद से हत्यारोपी भाई प्रेमवीर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक फरह संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी राजेश देवी की तहरीर पर नामजद व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने लोकल इंटेलीजेंस व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हत्यारोपी प्रेमवीर को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। प्रेमवीर करीब छह माह पूर्व ही अपनी मां को अपने साथ आगरा ले गया था। मां की पेंशन को लेकर हुआ विवाद सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि प्रेमवीर के पिता फौजी थे। पिता की मृत्यु के बाद उनकी पेंशन मां को मिलती है। मंगलवार को प्रेमवीर अपनी मां को कार से आगरा से रैपुराजाट स्थित केनरा बैंक से पेंशन के रुपये निकालने आया था। इसकी जानकारी होने पर उसके भाई ओमवीर ने पहुंच कर पेंशन की रकम निकालने का विरोध किया। इसी को लेकर दोनों में विवाद व मारपीट हो गयी। प्रेमवीर ने असलाह से गोलियां मारकर हत्या कर दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.