हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ पुलिस ने मंगलवार रात एक बजे दलौता बंबा चौराहे पर मुठभेड़ में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से एक चोर घायल हो गया है। इनके कब्जे से दो तमंचे, पांच कारतूस, दो चोरी की बैट्री, सोने चांदी के आभूषण और एक बाइक बरामद की है। पकड़े गए शातिरों के खिलाफ हत्या, डकैती और लूट के कई मुकदमे दर्ज है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने बताया कि शेरगढ़ पुलिस मंगलवार रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो शातिर चोरों द्वारा किसी वारदात की फिराक में जाने की सूचना मिली थी। इस पर शेरगढ़ पुलिस ने दलौता बंबा चौराहे पर बदमाशों की घेराबंदी शुरू की। रात एक बजे बाइक पर आए बदमाश पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में विनोद निवासी शिवाल थाना बरसाना और बनो उर्फ बनवारी निवासी बिलौडा थाना शेरगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पैर में गोली लगने से विनोद घायल घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनके कब्जे से दो तमंचे, पांच कारतूस, दो चोरी की बैट्री, सोने चांदी के आभूषण और एक बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के है। शेरगढ़ में इन्होंने कई चोरी की वारदात की हैं। इनके खिलाफ हत्या, डकैती और लूट के कई मुकदमे दर्ज है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
