• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा में गिर्राज जी को अर्पित होगा 56 भोग,अग्रवाल सेवा समिति करेगी गोवर्धन नाथ का पंचामृत अभिषेक

ByVijay Singhal

Dec 30, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नए साल पर अग्रवाल सेवा समिति वृंदावन में गोवर्धन में 56 भोग लगाए जाएंगे। समिति इस अवसर पर भगवान गोवर्धन नाथ का पंचामृत अभिषेक भी किया जायेगा। 4 जनवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए समिति ने निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया। अग्रवाल सेवा समिति वृंदावन पिछले 8 सालों से गोवर्धन में 56 भोग एवम फूल बंगला का आयोजन करती है। नव वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 2 दिन तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। इस साल 3 जनवरी से शुरू होने वाले कार्यक्रम का 4 जनवरी को समापन होगा। 2 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 3 जनवरी को राजभोग प्रसादी के साथ होगी। इसके बाद दोपहर को भजन कीर्तन के साथ भक्त गोवर्धन की परिक्रमा देंगे। शाम को मनोरंजन कार्यक्रम और व्यारु भोग प्रसादी लगाई जाएगी। 4 जनवरी को सुबह भगवान गोवर्धन नाथ का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद बाल भोग और फिर सुबह 11 बजे से फूल बंगला और 56 भोग के दर्शन होंगे। इस दौरान भजन संध्या,ब्राह्मण भोज और राजभोग प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। भगवान गोवर्धन नाथ को अर्पित किए जाने वाले 56 भोग बनाने के लिए 500 किलो से ज्यादा सामग्री का उपयोग किया जायेगा। इस कार्यक्रम की तैयारी समिति द्वारा शुरू कर दी गई हैं। समिति द्वारा वृंदावन में आयोजित एक कार्यक्रम में निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। अग्रवाल सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष अखिल अग्रवाल खांड वालों ने बताया कि समिति पिछले 8 वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। गोवर्धन में बड़ी परिक्रमा स्थित गया प्रसाद जी की समाधि के समीप गिरवर निकुंज में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अखिल अग्रवाल ने बताया कि इस बार भगवान गोवर्धन नाथ का श्रृंगार श्री नाथ जी के स्वरूप में किया जाएगा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.