• Sun. Nov 8th, 2026

गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेले की दुरुस्त करें व्यवस्थाएं, हेमामालिनी

Byvijay.singhal1233

Jun 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला की व्यवस्थाओं को लेकर सांसद हेमा मालिनी, डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, विप्रा उपाध्यक्ष एसबी सिंह, सीडीओ मनीष मीणा ने अधीनस्थों के साथ बैठक की। जिसमें मेला की तैयारियों की समीक्षा की। मुड़िया मेला का 6 से 10 जुलाई तक आयोजन होगा। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि पीने के पानी की व्यवस्था, जल भराव की समस्या का निस्तारण, बरसात को ध्यान में रखते हुए बिजली सुरक्षा और आपूर्ति का ध्यान रखा जाए। सीसीटीवी से परिक्रमा मार्ग में नजर रखी जाएगी। जन सुविधा, पेयजल प्याऊ, बाल पेंटिंग का कार्य जल्द पूर्ण होगा। पीए सिस्टम भजन सुनाएंगे। मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का ध्यान रखा जाए, सभी कर्मचारी वर्दी में रहें। मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जाए। कुंडों पर नाव तथा गोताखोरों लगाने के निर्देश दिए। वाच टावर, अस्थाई पुलिस चौकी, सीओ तथा पुलिस अधीक्षक यातायात मिलकर पार्किंग पर नजर रखें। बरसात का विशेष ध्यान रख कर पार्किंग चिन्हित करें। रैंप, चकर प्लेट आदि की व्यवस्था समय से कराना सुनिश्चित करें। भंडारा के आयोजक से स्वच्छता के नाम पर पांच हजार रुपये के स्थान पर रुपये कम करने पर विचार किया गया। बिजली के खंबों पर प्लास्टिक लगाई जाएगी, हाईमास्क सोलर आदि लाइटों को सुचारु किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग को बताया गया कि परिक्रमा मार्गों को गड्ढा मुक्त रखा जाए। नालों/नालियों की टैपिंग की जाए। परिवहन विभाग की बसों की छतों पर कोई नहीं बैठेगा, बस को छोड़ कर कोई चालक न भागे। रेल विभाग को मेला के स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी और एक्स्ट्रा बोगी लगाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग को गोवर्धन स्वास्थ्य केंद्र में सभी व्यवस्थाएं की जाएं। जैसे ऑक्सीजन, दवाएं, एंबुलेंस, डॉक्टर, मोबाइल एंबुलेंस, मेडिकल टीम की पर्याप्त व्यवस्था हो। विकास प्राधिकरण प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग का संचालन किया जाए। सभी पार्किंगों को क्रमवार भरा जाए, गिरिवर निकुंज के समीप, आन्यौर, राधाकुंड में जल भराव की समस्या से निजात मिलना चाहिए। विधायक ने गोवर्धन आने वाले सभी मार्गों पर स्वागत द्वार बनाने, होर्डिंग लगाने और मेला से एक दिन पहले हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा के बात कही। बैठक में नीलम श्रीवास्तव, तहसीलदार मनीष कुमार, नायब अवनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी वन ब्रजेश सिंह परमार, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष शर्मा, राधाकुंड चेयरमैन रामफल मुंशी, ईओ चैतन्य तिवारी, अंशु कौशिक, कपिल सेठ, ज्ञानेंद्र राणा, सियाराम शर्मा, गणेश पहलवान, आकाश, उज्जवल ब्रज के अनंत शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.