हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में पति के साथ बाइक पर जा रही महिला की गिरकर मौत हो गई। थाना मगोर्रा के गांव नगला रतू निवासी कुमारपाल सिंह अपनी पत्नी रजला देवी (53) के साथ सुबह करीब 8 बजे बाइक से बछगांव के जोरावन आश्रम जा रहे थे। गांव के समीप बाइक से अचानक रजला देवी गिर गईं। उनकी मौके पर मौत हो गई। रजला देवी और कुमारपाल सिंह 108 कुंडीय में एक यज्ञ में परीक्षित बने थे। पिछले तीन दिन से दंपती बाइक से महायज्ञ में आहुति देने और दोपहर बाद भागवत कथा सुनने के लिए जाते थे l सोमवार दोपहर परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए गांव में शव अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
