हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज दर्शन के लिए पंजाब के जालंधर से श्रद्धालुओं का दल आया था। दानघाटी मंदिर के सामने दुकान से प्रसाद खरीदते समय दूसरी दुकान पर बैठे युवक ने महिला श्रद्धालु के ऊपर पानी डाल कर अभद्रता कर दी। विरोध करने पर पिटाई कर दी। हमले में महिला सहित तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। जितेंद्र निवासी नकोदर, जालंधर, पंजाब परिवार की महिला सुनीता, माला, आशु, सतेंद्र, चारू गुप्ता, शुभम, हर्ष, राजेश, दीपाली के साथ गोवर्धन गिरिराज दर्शन के लिए आये थे। दानघाटी मंदिर के सामने दूध भोग की दुकान से मंदिर में चढ़ाने के लिए दूध खरीद रहे थे। इसी दौरान दूसरी दुकान पर बैठे युवक ने महिला श्रद्धालु के ऊपर पानी डाल कर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर श्रद्धालुओं की पिटाई कर दी। हमले में जितेंद्र के सिर में चोट आई है। चारू और शुभम के हाथ में गंभीर चोट लगी है। रोते बिलखते श्रद्धालु थाने पहुंचे। पुलिस ने जितेंद्र, चारू, शुभम को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। घायल जितेंद्र की पत्नी दीपाली ने दुकान संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि श्रद्धालु की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
